preloader

हर घर तिरंगा अभियान

 हर घर तिरंगा अभियान

जय हिंद
बंसल ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूट के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई , राष्ट्रीय केडेट कोर ( नेवी इकाई) राष्ट्रीय केडेट कोर (आर्मी इकाई) द्वारा दिनांक :~ 8 अगस्त 2022 को भारत सरकार द्वारा चलाई जा रहे अभियान हर घर तिरंगा के अंतर्गत ग्राम कोकता मे सामूहिक रैली का आयोजन किया जिसमे सभी स्वयंसेवकों को हर घर तिरंगा अभियान पर नारे लिख कर लाने को कहा गया था उन मे से कुछ नारे इस प्रकार है

तीन रंग का प्यारा झंडा,
हर घर लहराये तिरंगा
• मेरा देश मेरी शान ,
हर घर तिरंगा अभियान
• हाथ से हाथ मिलायेगे ,
घर घर तिरंगा फहरायेगे
• जब जब झोंका हवा का आता
तब तब प्यारा तिरंगा लहराता

राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी श्रीमान मृत्युंजय सिंह सर और रिंकी मेम की उपस्थिति मे उनके निर्देशों का पालन करते हुए *वाइस प्रेसीडेंट अनुपम जैसवाल ,(CAMPUS AMBASSADOR प्रशांत कुशवाहा,नवीन सिंह*) स्वयंसेवक अनुज कुमार , हिर्देष , खुशी एवं सभी स्वयंसेवकों सहित राष्ट्रीय केडेट कोर (आर्मी इकाई) और राष्ट्रीय केडेट कोर (नेवी इकाई ) ने रैली को संचालित किया और सफल बनाया ग्राम कोकता से लौटते समय गांव के विद्यालय में छोटे एवं नन्हे छात्र🧒 छात्राओं 👧 को भी हर घर तिरंगा अभियान के प्रति प्रोत्साहित किया 😇🤩

रैली का उद्देश्य ~
गांव के लोगों को हर घर तिरंगा अभियान के प्रति जागरुक करना तथा – सभी को अपने अपने घर की छत या बालकनी मे तिरंगा फहराना तथा उसे सम्मान के साथ उतारने के बारे मे जानकारी दी गयी ।

रैली के पूर्ण होने के पश्च्यात कालेज प्रांगण मे डायरेक्टर बी आइ एस टी, डायरेक्टर बी आइ आर टी , डायरेक्टर बी आइ आर टी एस , एवं डायरेक्टर बंसल ग्रुप ऑफ फार्मसी के साथ फोटो सेसन हुआ उसके पश्चात सभी स्वयंसेवक कार्यक्रम अधिकारी श्रीमान मृत्युंजय सिंह सर के साथ गांव का सर्वे करने के लिए रवाना हुए।

जय हिंद
स्वयंसेवक प्रशांत कुशवाहा